• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा, ग्रेनो, मथुरा और आगरा से फिल्म सिटी पहुंचना होगा आसान

यमुना सिटी। यमुना सिटी के सेक्टर-21 में बनने वाली फिल्म सिटी तक कनेक्टिविटी बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। अप्रैल 2026 से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मथुरा, आगरा से फिल्म सिटी तक पहुंचना आसान हो जाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे से फिल्म सिटी की सीधी कनेक्टिविटी के लिए भाईपुर ब्रह्ननान गांव के पास रैंप बनाने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।शुरुआत में रैंप के लिए यमुना एक्सप्रेस की सर्विस रोड पर मिट्टी डाली जा रही है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ फिल्म सिटी प्रदेश का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है।

करीब 86 एकड़ भूमि में फिल्म सिटी के पहले चरण का निर्माण 900 करोड़ की लागत से किया जाएगा। वहीं नोएडा हवाई अड्डे का निर्माण भी 20 अक्तूबर तक पूरा होना है।बहुप्रतिक्षित फिल्म सिटी तक दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मथुरा, आगरा जैसे शहरों से कनेक्टिविटी के लिए रबूपुरा के भाईपुर ब्रह्ननान गांव के अंडरपास के निकट दोनों ओर रैंप बनाए जाएंगे। यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से जेवर टोल की ओर जाते समय समय भाईपुर ब्रह्ननान अंडरपास के करीब एक किमी पहले रैंप से वाहन सर्विस रोड पर उतरेंगे। वहीं, नोएडा जाने के लिए दूसरी ओर अंडरपास के निकट वाहनों के चढ़ने के लिए रैंप बनाया जा रहा है।तीन-तीन लेन के होंगे रैंपदोनों ओर रैंप की कुल लंबाई 500-500 मीटर होगी। साथ ही दोनों ओर की चौड़ाई 11-11 मीटर होगी। दोनों ओर रैंप में तीन-तीन लेन होंगे । इससे आने वाले वक्त में जाम की समस्या नहीं होगी।रैंप बनाने में 3.25 करोड़ की आएगी लागतयमुना एक्सप्रेसवे से फिल्म सिटी को कनेक्ट करने के लिए 3.25 करोड़ की लागत आएगी।

निर्माण कार्य वर्ष 2026 में पूरा करने की योजना है।फिल्म सिटी का पास हो गया है मानचित्रबेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्रा.लि. के चेयरमैन और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने फिल्म सिटी का मानचित्र स्वीकृति के लिए यमुना प्राधिकरण को दिया था, नक्शा पास हो गया था। अब जल्द ही फिल्म सिटी का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )