• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

मिर्जापुर में जगतगुरु परमहंस आचार्य बोले- मुगलों के नक्शे कदम पर चल रही कांग्रेस, हिंदुओं को किया जा रहा है टारगेट

Report By-Vidya Prakash Bharti Mirzapur (UP)

मिर्जापुर के दीक्षितपुर स्थित नरायनपुर ब्लाक प्रमुख चंद्र प्रकाश सिंह के आवास पर अयोध्या के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिरों पर टैक्स लगाए जाने को संविधान विरोधी बताया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। वहां हिंदू मंदिरों पर जिस तरह से टैक्स लगाया गया है। यह संविधान विरोधी और राष्ट्र विरोधी है।

जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति है केवल हिंदू मंदिरों पर टैक्स लगाना मुगलों के जजिया कर जैसे उन्होंने कांग्रेस की तुलना आक्रांत मुगलों से की उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि मुगलों की तरह कांग्रेस को भी खत्म किया जाए जितना जल्दी भारत कांग्रेस मुक्त होगा उतना ही राष्ट्र के लिए और देशवासियों के लिए अच्छा होगा उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल राम विरोधी ही नहीं बल्कि राष्ट्र विरोधी भी है कर्नाटक में हिंदुओं को टारगेट किया जा रहा है कर्नाटक ही नहीं जहां भी कांग्रेस की सरकार है वहा हिंदुओ का उत्पीड़न और शोषण किया जा रहा है इसलिए कांग्रेस पार्टी को समाप्त कर देना चाहिए

जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि 2024 में कांग्रेस सूपड़ा साफ किया जाए उन्होंने कांग्रेस पार्टी को देश के लिए कैन्सर की बीमारी बताया साथ ही कहा कि किसी भी नेता को एक तरफा कोई कार्यवाई नहीं करना चाहिए अगर उन्होंने मंदिरों पर टैक्स लगाना तो मस्जिद और चर्च पर भी लगाना चाहिए था लेकिन केवल मन्दिरों पर टैक्स लगाकर के कांग्रेस ने यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी आक्रांत मुगलों जैसे ही है उन्होंने देशवासियों से अपील किया कि भारत को बचाने के लिए कांग्रेस को जड़ से मिटाना होगा।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)