• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: जेपी इंफ्राटेक के फंसे ग्राहकों को बड़ी राहत, 423 फ्लैटों को मिला ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट

नोएडा में लंबे समय से अपने घर का इंतज़ार कर रहे जेपी इंफ्राटेक के खरीदारों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। कंपनी के ‘केंसिंग्टन बुलेवार्ड अपार्टमेंट्स’ प्रोजेक्ट के 5 टावरों के 423 फ्लैटों को ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट (OC) जारी कर दिया गया है।

सुरक्षा कंपनी द्वारा जेपी इंफ्राटेक का अधिग्रहण किए जाने के बाद से अब तक 3,135 से अधिक खरीदारों को उनके फ्लैटों की चाबी सौंपी जा चुकी है। प्रॉजेक्ट की निगरानी कर रहे जेपी इंफ्राटेक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जश पंचमिया ने बताया कि इन नए पांच टावरों को शामिल करते हुए अब तक कुल 31 टावरों को ओसी मिल चुका है, जिनमें तेजी से पजेशन दिया जा रहा है।

कंपनी के अनुसार इस बार जिन टावरों को ओसी मिला है, उनमें टॉवर नंबर 1, 5, 6, 12 और 14 शामिल हैं। इन सभी में कुल 423 यूनिट हैं, जिससे बड़ी संख्या में फ्लैट खरीदारों को जल्द ही अपना घर मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)