• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा के जेवर में बनेगा 100 बेड का ट्रॉमा सेंटर, मरीजों को मिलेगा किफायती इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

Report By : ICN Network

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर में मरीजों को उन्नत चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। इसी प्रयास के तहत जेवर में 100 बेड का ट्रॉमा सेंटर बनाया जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही मरीज इसका लाभ उठा सकेंगे।

अब तक गंभीर मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन जिले में ट्रॉमा सेंटर बनने से उन्हें महंगे इलाज के लिए निजी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इसके अलावा, क्लीनिकों और अस्पतालों के नवीनीकरण व पंजीकरण से जुड़ी प्रक्रियाओं में भी लोगों को अब अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)