• Sat. Sep 19th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

यूपी: इंटर पास युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ नौकरी का मौका

आईटीआई और इंटर पास युवाओं के लिए रोजगार के साथ उच्च शिक्षा पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में बुधवार को रोजगार मेला लगेगा। सुबह 10 बजे से हरियाणा की डेनसो कार्पोरेशन कंपनी भाग लेगी, जो युवाओं को नौकरी के साथ-साथ डिग्री हासिल करने का मौका देगी।

भर्ती प्रक्रिया के तहत बैचलर आफ वोकेशनल (बी.वोक) के 100 पदों पर चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को तीन साल की अवधि में कंपनी के साथ काम करने के साथ ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान उन्हें प्रतिमाह करीब 18,655 रुपये मानदेय भी दिया जाएगा, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें

प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान के अनुसार, इस रोजगार मेले में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने इंटरमीडिएट के साथ आईटीआई कोर्स पूरा किया हो। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा कुल सीटीसी 23 हजार रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें पीएफ व अन्य कटौतियों के बाद युवाओं को हाथ में 18,655 रुपये मिलेंगे।

यह रोजागार मेला राजकीय और निजी दोनों प्रकार के आइटीआइ संस्थानों से पास आउट छात्रों के लिए खुला रहेगा। रोजगार के साथ पढ़ाई का यह मॉडल युवाओं को व्यावहारिक अनुभव और शैक्षणिक योग्यता दोनों प्रदान करेगा, जिससे उनके भविष्य के करियर को मजबूती मिलेगी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )