• Sun. Sep 27th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

कमला पसंद परिवार की बहू की मौत का मामला, पति और सास पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

कमला पसंद और राजश्री पान मसाला समूह से जुड़े उद्योगपति कमल किशोर की बहू दीप्ति चौरसिया (40) ने 26 नवंबर को दक्षिण दिल्ली स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। दीप्ति की लाश चुनरी से लटकी मिली, जिसके बाद वसंत विहार पुलिस ने उनकी मां की शिकायत पर पति हरप्रीत और सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दोनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।

दीप्ति की शादी वर्ष 2010 में हरप्रीत से हुई थी और उनका एक 14 वर्षीय बेटा भी है। घटना स्थल से एक कथित सुसाइड नोट मिलने की जानकारी सामने आई है, हालांकि पुलिस इसकी सामग्री को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दे रही है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

कमला पसंद पान मसाला का कारोबार देशभर—कानपुर, दिल्ली, कोलकाता से लेकर मुंबई—तक फैला हुआ है। इस परिवार का व्यवसाय 1970 के दशक में कानपुर के फीलखाना मोहल्ले से शुरू हुआ था, जब कमला कांत चौरसिया ने छोटे स्तर पर पान मसाला बेचना शुरू किया था। बाद में परिवार की मदद से यह कारोबार अरबों के साम्राज्य में बदल गया।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)