• Wed. Oct 21st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

चुनावी रैली में कंगना रनौत बोली इंड्रस्ट्री के कलाकारों में अमिताभ बच्चन के बाद सबसे ज्यादा प्यार लोगो ने मुझे दिया है

Report By : Rishabh Singh, ICN Network

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत राजनीति में कदम रख चुकी हैं। वो हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं।इसी बीच एक रैली में कंगना ने भाषण देते हुए कहा कि इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन के बाद उन्हें ही सबसे ज्यादा प्यार और सम्मान मिलता है।

कंगना ने स्टेज पर भाषण देते हुए कहा- ‘सारा देश हैरान है, कि वो कंगना, चाहे राजस्थान चली जाऊं, चाहे पश्चिम बंगाल चली जाऊं, चाहे मैं दिल्ली चली जाऊं या फिर मणिपुर चली जाऊं। ऐसा लगता है कि मानो इतना प्यार और इतना सम्मान मैं दावे से कह सकती हूं कि अमिताभ बच्चन जी के बाद आज किसी को इंडस्ट्री में सम्मान और प्यार मिलता है तो वो मुझे मिलता है।

वर्क फ्रंट पर कंगना की अगली फिल्म ‘इमरजेंसी’ है। यह इस साल 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म में कंगना भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगे। इसे कंगना ने ही डायरेक्ट किया है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)