• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

कानपुर पुलिस ने लुटेरों पर लगाम लगाने के लिए शुरू किया अभियान,मॉर्निंग वाकर्स की सुरक्षा के लिए बनाए गए उड़न दस्ते

Report By : Shariq Khan Kanpur (UP)

कानपुर में लूट की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने नई पहल शुरू की है। पश्चिम जोन के सभी थानों में उड़न दस्ते बनाए गए है। जिससे सादे कपड़ों में तैनात पुलिस जवान भोर के लुटेरों पर नजर रखेंगे और मार्निंग वाकर्स को सुरक्षा का अहसास कराएंगे।

आपको बताते चलें कि शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बढ़ रही लूट की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए यह उड़न दस्ते बनाए गए हैं जो भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं मॉर्निंग वॉकर्स वाले इलाकों में तैनात रहेंगे इसके साथ ही सभी थाना क्षेत्र में सुबह शाम चेकिंग करेंगे। बताते चलें कि पूर्व में हुई कई लूट की घटनाओं के चलते पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे थे। डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि सादे कपड़ों में उड़न दस्ते के साथ कुछ ही दूरी पर ही खाकी पहने जवान भी रहेंगे ताकि किसी भी प्रकार की जरूरत पडऩे पर तुरंत एक्शन लिया जा सके। जिससे लुटेरों पर भी लगाम लगेगी, और मार्निंग वाकर्स को भी सुरक्षित माहौल मिलेगा।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)