• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

अखिलेश यादव को सीबीआई द्वारा नोटिस देने पर कानपुर के सपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ज्ञापन दिया

Report By : Shariq Khan Kanpur (UP)

लोकसभा चुनाव नजदीक है और उससे पहले सभी पार्टियों में अब उथल-पुथल मची हुई है। इसको लेकर अब सीबीआई ने भी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को नोटिस भेज दिया है अब इसी के विरोध में कानपुर के सपाईयों ने यतीमखाना चौराहे पर प्रदर्शन करना चाहा लेकिन पुलिस के सख्त पहरा होने पर प्रदर्शन कर रहे ज्यादतर सपाई नदारद दिखे।

दरअसल उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को खनन घोटाला मामले में पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा गया था, जिसकी टाइमिंग को लेकर अखिलेश ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि 5 साल पहले इस मामले में FIR दर्ज की गई थी, लेकिन 5 साल तक मुझसे कोई जानकारी नहीं मांगी गई वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए सपा नेता सैफ चिश्तिया ने बताया कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को सीबीआई ने नोटिस भेजा है वो भी लोकसभा चुनाव के ठीक पहले ये बीजेपी सरकार की चाल है चुनाव के समय में ही ऐसी ओछी हरकत करी जाती है सपा नेता ने बताया कि कल रात से पुलिस लगातार परेशान कर रही है जबकि इस प्रकरण को लेकर पूरे प्रदेश में सपा के नेतृत्व में जगह जगह लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)