• Mon. Sep 28th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

कर्मवीर भाटी मल्हपुर सिकंदराबाद बने किसान एकता महासंघ के प्रदेश सचिव

Report By : ICN Network

सिकंदराबाद (11 अप्रैल): शुक्रवार को मल्हपुर सिकंदराबाद स्थित चौधरी धन्नी नेताजी के आवास पर किसान एकता महासंघ की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेश कसाना के सान्निध्य में हुआ, जिसमें अध्यक्षता अजय पाल सिंह ने की तथा संचालन अरविंद सेक्रेटरी द्वारा किया गया।

बैठक में रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा और किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई। संगठन के विस्तार को लेकर सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गईं।

इन नियुक्तियों में कर्मवीर भाटी को प्रदेश सचिव, राजेंद्र भाटी को जिला प्रभारी (बुलंदशहर), निशांत भाटी को जिला प्रवक्ता (बुलंदशहर), श्रीचंद भाटी को तहसील अध्यक्ष (सिकंदराबाद), मदन भाटी को तहसील उपाध्यक्ष (सिकंदराबाद), संजय भाटी को ब्लॉक उपाध्यक्ष (सिकंदराबाद), सुमित भाटी को युवा तहसील सचिव, अंकित भाटी को युवा तहसील उपाध्यक्ष (सिकंदराबाद), किरण पाल भाटी को ग्राम संयोजक, चिंटू भाटी को ब्लॉक अध्यक्ष (सिकंदराबाद) तथा जयकरण भाटी को ब्लॉक उपाध्यक्ष (युवा) मनोनीत किया गया।

इसके अतिरिक्त दर्जनों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के हित में ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रमेश कसाना, पप्पू प्रधान, ओमकार नगर, मा. इंद्रपाल सिंह, अमित नागर, गजराज कसाना, कृष्ण मावी, नवल खारी, मांगे प्रधान, सावित्री देवी, अरविंद सेक्रेटरी, हरेंद्र कसाना, नीरज कसाना, गिर्राज सिंह, ओमेंद्र सिंह, पंकज कसाना, विकास कसाना, संजय नागर, विक्रम नागर और सोनू कसाना सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)