• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

कुशीनगर: भारत जोड़ो यात्रा निकाल इंडिया गठबंधन को बताया मजबूत

यूपी के कुशीनगर में यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाला गया। कुशीनगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में निकले इस यात्रा के माध्यम से इंडिया गठबंधन को मजबूती देने की बात कही गई। वहीं सरकार के कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा किए गए।

सोमवार को दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में तिरंगा और पार्टी का झंडा लिए नफरत छोड़ो भारत जोड़ो का नारा लगाते हुए दुदही ब्लाक मुख्यालय से निकले। यह यात्रा रेलवे स्टेशन, गाँधी चौक होते हुए दुदही सीएचसी पर जा कर समाप्त हुई। आईएनसी से बात करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा नफरत के खिलाफ मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने आगामी लोग सभा चुनाव को लेकर दावा किया कि इंडिया गठबंधन पूर्ण बहुमत हासिल करने जा रही है। वहीं सरकार के खिलाफ प्रहार करते हुए कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और भष्टाचार से आम जनता ऊब गई है। कांग्रेस कमेटी कुशीनगर के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि सिर्फ मंदिर से काम नहीं चलेगा। आम जनता को खाने के लिए भोजन, पहनने के लिए कपड़ा और रहने के लिए घर चाहिए। ये रोजगार से ही संभव है। इसमें सरकार फिसड्डी साबित हो रही है। इस दौरान विधानसभा प्रभारी अनिल पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष वकील गुप्ता, प्रभु गुप्ता, संजय कुशवाहा, शाहबुद्दीन, विकास कुशवाहा, गब्बर खान, सागर, इलियास अंसारी, मंसूर आलम, श्रवण कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, मैनुद्दीन अंसारी व शफीक अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )