• Sun. Sep 27th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

सोलो ट्रिप पर लोनावला पहुंची लॉ स्टूडेंट की मौत, 300 फीट गहरी खाई में मिला शव; हादसा, आत्महत्या या साजिश? जांच जारी

महाराष्ट्र के पुणे जिले के लोनावला स्थित टायगर पॉइंट से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मुंबई में एलएलबी की पढ़ाई कर रही 20 वर्षीय छात्रा श्रेया नरेंद्र पटी का शव करीब 400 फीट गहरी खाई में मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, श्रेया 31 जनवरी को घर से ट्रेकिंग पर जाने की बात कहकर निकली थी। शाम तक घर न लौटने और मोबाइल फोन बंद मिलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

टायगर पॉइंट के पास एक स्नैक्स सेंटर के पीछे एक लावारिस बैग मिला, जिसमें श्रेया के पहचान पत्र थे। इसके बाद पुलिस, रेस्क्यू टीम और परिवार ने मिलकर बड़े स्तर पर खोजबीन शुरू की। करीब 36 घंटे तक चले ऑपरेशन में ड्रोन कैमरे, डॉग स्क्वॉड और स्थानीय शिवदुर्ग रेस्क्यू टीम की मदद ली गई। आखिरकार खाई से शव बरामद किया गया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। पारिवारिक विवाद को संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

इस घटना से परिवार सदमे में है, वहीं टायगर पॉइंट पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)