ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में शनिवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू), स्थानीय पुलिस और एक एनजीओ की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों पर बड़ी छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो दर्जन से अधिक युवतियों और करीब एक दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस को आशंका है कि कुछ स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था
जानकारी के अनुसार दिल्ली की एक एनजीओ ने पुलिस को शिकायत दी थी कि बीटा-2 थाना क्षेत्र के पॉश इलाके में कई स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। शिकायत के आधार पर एसीपी के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और थाना पुलिस ने एक साथ कई स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया और दस्तावेजों की जांच की गई।
पुलिस जांच में अनियमितताएं मिलने पर आधा दर्जन से अधिक स्पा सेंटरों को सील कर दिया गया। हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही स्पा सेंटर संचालकों के लाइसेंस, कर्मचारियों का सत्यापन और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। यदि जांच में देह व्यापार या मानव तस्करी से जुड़े साक्ष्य मिलते हैं तो संबंधित स्पा संचालकों और अन्य आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम और अन्य प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही

