ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के 13 सेक्टरों के पार्क और सार्वजनिक जगहों पर एलईडी हाईमास्ट लाइट लगाई जाएंगी। प्राधिकरण के विद्युत व यांत्रिकी विभाग इसके लिए करीब 100 हाईमास्ट लाइट लगाएगा। दीपावाली से पहले यह काम पूरा होना है।
सेक्टर ओमिक्रोन-2, 3, म्यू-1, थीटा, सिग्मा-2,3,4, ज्यू-2, सेक्टर-36, सेक्टर -2, 3, 12 और टेकजोन-4 में भी लाइटें लगाई जानी हैं

