• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: श्रम कानूनों का पालन नहीं करने पर 25 संविदाकारों के लाइसेंस निरस्त

श्रम विभाग ने श्रम कानूनों के अनुपालन में अनियमितताओं बरतने पर प्रतिष्ठानों में कार्यरत संविदाकारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। कई ने उत्तर नहीं दिए।

श्रम कानूनों की अनदेखी करने वाले 25 संविदाकारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। नोटिस का जवाब नहीं देने पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं, जिले में हुए हिंसक आंदोलन की वजह से शिक्षा एक्सपो क टाल दिया गया है।

श्रम विभाग ने श्रम कानूनों के अनुपालन में अनियमितताओं बरतने पर प्रतिष्ठानों में कार्यरत संविदाकारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। कई ने उत्तर नहीं दिए। विभाग का कहना है कि श्रमिकों को समय पर वेतन, सुरक्षा मानकों का पालन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना प्रत्येक संविदाकार की जिम्मेदारी है। साथ ही, विभाग की ओर से संबंधित संविदाकारों की सूची कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई) और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (पीएफ) को भी भेजी गई है ताकि वह अपने-अपने अधिनियमों के तहत जांच कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करें। अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने बताया कि  श्रमिकों के अधिकारों को सुनिश्चित कराने के साथ अवैध कार्रवाई करने वाले संविदाकारों के विरूद्ध निरंतर कार्रवाई की जाएगी.

श्रमिक आंदोलन के चलते टला शिक्षा एक्सपो
उधर, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो एडं सेंटर मार्ट में 23 से 25 अप्रैल तक होने वाला भारत शिक्षा एक्सपो श्रमिक आंदोलन के चलते टाल दिया गया है। इस एक्सपो में प्रदेश के शिक्षण संस्थानों के छात्र भाग लेने वाले थे। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसका तीसरा संस्करण अब मई के आखिरी सप्ताह में होने की उम्मीद है। 

सूत्रों के मुताबिक, आंदोलन के दौरान हिंसा से कई स्कूलों ने आयोजन में शामिल होने से मना कर दिया था। इस कारण आयोजकों से इसे बाद में करने की मांग की गई थी। एक्सपो मार्ट के अधिकारियों का कहना है कि आयोजन को अभी टाल दिया गया है। इसे बाद भी कराया जाएगा।  बता दें, एकेटीयू की ओर से प्रदेश के स्टार्टअप की शक्ति का प्रदर्शन भी किया जाता है। इस एक्सपो में हर जिले के स्टार्टअप अपने उत्पाद  पेश करेंगे। 

इनोवेशन हब यूपी की ओर से स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को मंच उपलब्ध कराया जाएगा। एक्सपो में 100 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा लेंगे। सात हजार वर्ग मीटर में फैले एक्सपो में विश्वविद्यालय, कॉलेज और संस्थान अपनी विश्वस्तरीय सुविधाएं, गुणवत्ता पूर्ण शैक्षणिक प्रणालियां पेश करेंगे। एक्सपो में कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि से लेकर अन्य क्षेत्रों में स्टार्टअप से आए बदलाव की भी झलक दिखाई देगी।युवाओं के अच्छे आइडिया को बिजनेस रूप भी मिलेगा



By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )