• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

अलीगढ़ में घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, रसोई का बजट बिगड़ा, महिलाओं की मांग- सरकार महंगाई पर लगाए लगाम

Report By : ICN Network

महंगाई की मार जारी है। सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिससे घरेलू बजट और अधिक गड़बड़ा सकता है। अभी तक 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 822 रुपये थी, जो अब बढ़कर 872 रुपये हो जाएगी। यह नई दरें मंगलवार से लागू हो सकती हैं। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलने वाले सिलेंडर पर भी 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस फैसले से खासतौर पर मध्यम वर्गीय परिवारों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की है, जिससे आम लोगों के घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ने वाला है। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन अलीगढ़ के अध्यक्ष के.के. तिवारी के मुताबिक, गैस कंपनियों का आदेश मंगलवार को जारी होने की संभावना है, जिसके बाद नई दरें लागू हो जाएंगी। इस बढ़ोतरी को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।

सराय हकीम निवासी कोमल वार्ष्णेय का कहना है कि रसोई गैस महंगी होने से घर का बजट पूरी तरह बिगड़ जाएगा और सरकार को आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण करना चाहिए। एटा चुंगी की नीता शर्मा ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से हर वर्ग परेशान है, और अब गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर सरकार ने आमजन पर और बोझ डाल दिया है, जो उचित नहीं है।

मैरिस रोड की डेजी अरोरा ने कहा कि रसोई गैस हर घर की जरूरत है और महंगाई की यह नई मार घरेलू बजट को पूरी तरह हिला देगी। वहीं ब्राह्मनपुरी की सोनिया ने कहा कि गैस सिलेंडर पहले ही 820 रुपये से ऊपर था और अब उसमें 50 रुपये और जोड़ दिए गए हैं। सरकार बार-बार कीमतें बढ़ाकर आम आदमी की परेशानी बढ़ा रही है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)