• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: महागुन मॉडर्न सोसाइटी में AOA के खिलाफ 15वें हफ्ते भी जारी रहा विरोध

Report By : ICN Network

नोएडा सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी में रहवासी लगातार 15वें सप्ताह भी एसोसिएशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर्स (AOA) के खिलाफ धरने पर बैठे। निवासियों का आरोप है कि AOA पारदर्शिता के साथ काम नहीं कर रही और फैसले मनमाने तरीके से लिए जा रहे हैं।

प्रदर्शनकारी निवासियों का कहना है कि AOA द्वारा लिया गया मेंटेनेंस चार्ज असामान्य रूप से ज्यादा है और इसकी कोई ठोस व्याख्या नहीं दी गई है। इसके अलावा, अपार्टमेंट के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था में भी अनियमितताएं पाई गई हैं।

रविवार को हुए विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सोसाइटी के बुजुर्ग, महिलाएं और युवा शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने AOA पर वित्तीय अनियमितताओं और मनमानी संचालन का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों के बावजूद स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

निवासियों की मांग है कि AOA की कार्यशैली की निष्पक्ष जांच हो और रेजिडेंट्स को निर्णयों में शामिल किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने जल्द कोई कदम नहीं उठाया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)