• Wed. Sep 16th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है. एयरपोर्ट प्रबंधन ने नीतू समरा को अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ नियुक्त किया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है और तब तक जारी रहेगी, जब तक कंपनी का निदेशक मंडल स्थायी सीईओ का चुनाव नहीं किया जाता. यह फैसला नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो यानी BCAS के नियमों के तहत लिया गया है. नियम के अनुसार भारत में किसी भी एयरपोर्ट का सीईओ भारतीय नागरिक होना जरूरी है. इसी वजह से एयरपोर्ट को अब तक अंतिम सुरक्षा क्लियरेंस नहीं मिल पा रहा था. अब सीईओ की नियुक्ति के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि BCAS से जल्द सुरक्षा मंजूरी मिल जाएगी और एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू हो सकेंगी.

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )