• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ममता बनर्जी ने वरिष्ठ पत्रकार सागरिका घोष को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया, चार उम्मीदवारों के नामों की करी घोषणा

ByIcndesk

Feb 11, 2024

Report By : ICN Network

तृणमूल कांग्रेस ने आज रविवार को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इसमें पत्रकार सागरिका घोष का भी नाम शामिल है। इसके अलावा सुष्मिता देव को एक बार फिर राज्यसभा भेजा जाएगा। साथ ही ममता बाला ठाकुर और सांसद नदीमुल हक के नाम लिस्ट में शामिल हैं।

एक्स अकाउंट पर किया पोस्ट
दरअसल, टीएमसी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, हमें आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए सागरिका घोष, सुष्मिता देव, सांसद मो नदीमुल हक और ममता बाला ठाकुर की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। हम उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं कि वे हर भारतीय के अधिकारों के लिए अदम्य भावना और वकालत की तृणमूल की स्थायी विरासत को बनाए रखने की दिशा में काम करेंगे।

By Icndesk