• Thu. Sep 17th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: रेप केस में जमानत पर बाहर आया शख्स, पीड़िता का पीछा किया और गोली मार दी

Delhi पुलिस ने बताया कि पिछले साल महिला ने आरोपी शख्स के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था. आरोपी जमानत पर बाहर आया और पीड़िता को गोली मार दी.

राजधानी दिल्ली में रेप के मामले में जेल में बंद आरोपी जमानत पर बाहर आया और पीड़िता को गोली मार दी. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. महिला का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि पिछले साल महिला ने आरोपी शख्स के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था.

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला दिल्ली के वसंत विहार का है. महिला एक सैलून में हेड मैनेजर है. बुधवार, 30 जुलाई को काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने महिला पर गोली चलाई और फरार हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस को एक ऑटो ड्राइवर रंजीत यादव ने बताया कि महिला उसी के ऑटो में सवार थी. गोली महिला के सीने पर लगी और उसे PCR वैन से AIIMS ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. आरोपी की पहचान बुज़ैर सफ़ी (30) के तौर पर हुई है. पुलिस ने सफ़ी और उसके साथी अमन शुक्ला को महिला की हत्या की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया, पूछताछ के दौरान पता चला कि पीड़िता ने सफी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया था, जिसकी वजह से वह नाराज था. उसने पीड़िता से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया, जिससे उसका गुस्सा और बढ़ गया.

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )