• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: शादी का झांसा देकर युवतियों से दोस्ती कर ठगने वाला गिरफ्तार

उत्तर पश्चिम जिला साइबर सेल ने मैट्रिमोनियल साइट और सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए महिलाओं से दोस्ती कर ठगी करने वाले जालसाज को पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दशमीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी महिलाओं को शादी का झांसा देकर ठगी करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।
जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि शालीमार बाग की रहने वाली 30 साल की युवती ने साइबर सेल में ठगी की शिकायत की। बताया कि एक युवक ने मैट्रिमोनियल साइट के जरिए उससे दोस्ती की और शादी करने का झांसा देकर उससे साढ़े 86 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने 14 अक्तूबर 2025 को ठगी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने शादी डॉट कॉम और इंस्टाग्राम से आरोपी की जानकारी ली। रुपये की लेन-देन से पता चला कि आरोपी राशि लेने के बाद उसे यूपीआई के जरिए रुपये को दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर किया है। पुलिस ने बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर के जरिए आरोपी के लोकेशन के बारे में जानकारी हासिल की। पता चला कि आरोपी राजपुरा पटियाला पंजाब में मौजूद है। पुलिस ने 8 जनवरी को 31 साल के दशमीत सिंह को कनिका गार्डन राजपुरा पंजाब से गिरफ्तार कर लिया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )