• Mon. Sep 21st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

फरीदाबाद: 39वें सूरजकुंड मेले में लोगों का मनोरंजन करने राजस्थान से आए कई कलाकार

39 वें सूरजकुंड मेले में लोगों का मनोरंजन करने के लिए राजस्थान से आए कई कलाकार देखने को मिल जाएंगे। वह कलाकार रावण, डाकू, जिन्न या पीके वाला आमिर खान, लंगूर, गब्बर के रूप में दिखाई दें, तो उनको देख कर हैरान मत होना। वह कलाकार रंग-बिरंगे कपड़े भारी मेकअप में हर किरदार में पूरी तरह ढले हुए लोगों का मनोरंजन करते हुए नजर आ रहे है

उन कलाकारों के साथ बच्चे से लेकर बुजुर्ग हर कोई फोटो खिंचवाते हुए नजर आ जाएंगे। राजस्थान से आए सागर बहुरूपिया ने बताया कि उनका दस लोगों का ग्रुप है। सब अलग-अलग किरदार में मेले में आकर लोगों का मनोरंजन कर रहे है। उन्होंने बताया कि कोई डाकू बना है, कोई देवता, कोई शोले फिल्म का गब्बर बनकर लोगों को डरा रहा है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )