• Wed. Nov 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-नोएडा में कैलाश अस्पताल के तत्वावधान में मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन ,हज़ारों लोगो ने दौड़ कर बहाया पसीना

यूपी के नोएडा के सेक्टर -71 कैलाश हॉस्पिटल द्वारा न्यू भारत फिट भारत अभियान के तहत आयोजित ग्रैंड कैलाश मैराथन का आयोजन किया गया इसमें अलग-अलग आयु वर्ग के 1000 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया इस मैराथन दौड़ का सेक्टर 71 से शुरुआत हुई ।दरअसल आपको बता दे की प्रतियोगिता में मैराथन और वाकथान की एक तीन पांच और 10 किलोमीटर की दौड आयोजित की गई इस मैराथन दौड़ के आयोजित में साउथ दिल्ली के रनिंग ग्रुप, एनसीआर रनिंग ग्रुप, नोएडा रनिंग ग्रुप, और स्टूडेंट रनिंग ग्रुप के सहित बच्चे युवा और बुजुर्गों ने भी भाग लिया ।

वही कैलाश हॉस्पिटल के समूह के निदेशक डॉक्टर पल्लवी शर्मा और डॉक्टर श्रीकांत शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर मैराथन की शुरूआत किया इस मैराथन दौड़ में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर महेश शर्मा ने विजेताओं को पुरुस्कृत किया । और उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन लोगों के लिए स्वस्थ रहने के लिए जागरूक करेगा ।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )