• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

कानपुर में मायावती की जनसभा आज,कानपुर से कुलदीप भदौरिया और अकबरपुर से राजेश द्विवेदी के लिए मांगेंगी वोट

Report By : Rishabh Singh, ICN Network

कानपुर के मतदाताओं को बसपा प्रत्याशी के लिए वोट करने की अपील के लिए आज यानी शुक्रवार को मायावती अपनी जनसभा करेंगी। इस सभा के माध्यम से वह अकबरपुर सीट के प्रत्याशी राजेश द्विवेदी और कानपुर नगर सीट के प्रत्याशी कुलदीप भदौरिया के लिए वोट करने की अपील करेंगी।

जनसभा को लेकर गुरुवार देर रात तक मगरासा मैदान में तैयारी चलती रही। इस दौरान बसपा के मंडल पदाधिकारी से लेकर जिला कमेटी के पदाधिकारी सभी मौजूद रहे। देर रात तक बैठकों का दौर भी जारी रहा। सभी को अपने-अपने कामों की जिम्मेदारी सौंप गई।

मुख मंडल कोऑर्डिनेटर अनिल पाल ने बताया कि जनसभा को लेकर दोनों ही लोकसभा सीटों के सभी विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर व बूथ स्तर की बैठक की गई है। 50,000 भीड़ जुटाने की दी गई जिम्मेदारी

मायावती की जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं को पूरे शहर से लगभग 50,000 की भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों लोकसभा सीटों पर 30-30 बसें लगाई गई है जो भीड़ को लेकर जनसभा तक पहुंचेगी। सुबह से ही जनसभा स्थल पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)