दिल्ली मेट्रो ने 15 अगस्त के मद्देनजर सुरक्षा व्यस्था को लेकर शुक्रवार को यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए डीएमआरसी ने यात्रियों को सलाह दी है कि 9 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें। 9 से 16 अगस्त तक दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा बढ़ीडीएमआरसी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि 15 अगस्त 2026 को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) द्वारा यात्रियों की सुरक्षा जांच को और अधिक तेज किया जाएगा। यह बढ़ी हुई सुरक्षा जांच सभी मेट्रो स्टेशनों पर लागू होगी। दिल्ली मेट्रो ने जारी की एडवाइजरीआगे बताया कि यह व्यवस्था 9 अगस्त, 2026 (रविवार) से शुरू होगी। इसके कारण कुछ मेट्रो स्टेशनों पर लंबी कतारें लग सकती हैं। विशेष रूप से ऑफिस आने के समय के दौरान यात्रियों को अधिक प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। यह सघन जांच अभियान 16 अगस्त, 2026 (रविवार) तक जारी रहेगा। यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं। उन्हें अपने आवागमन के लिए कुछ अतिरिक्त समय लेकर चलना चाहिए। यह विशेष रूप से उन दिनों के लिए है, जब सुरक्षा जांच तेज होगी। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे सुरक्षा जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों का पूरा सहयोग करें।यह कदम स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए उठाया गया है। बढ़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यह सुनिश्चित करेगा कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन हो।

