• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: 17 अस्पतालों में मॉकड्रिल की गई

अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के 17 अस्पतालों में मॉकड्रिल की गई। इनमें 2100 लोगों ने हिस्सा लिया। इन लोगों को अग्नि सुरक्षा व आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की जानकारी दी गई।

इसी क्रम में मंगलवार को सेक्टर-12 स्थित अस्पताल में फायर टेंडर व हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म के साथ मॉकड्रिल की गई। इस दौरान अस्पताल के 600 से अधिक स्टाफ को फायर एक्सटिंग्विशर, फायर हाइड्रेंट, होज़ रील और फायर बकेट के सही संचालन का प्रशिक्षण दिया गया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )