• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

मोदी ने कहा, “दिल्ली पाप करने वालों को माफ नहीं करती”

Report By : ICN Network
आगामी 5 फरवरी को होने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनजर करतार नगर में एक जनसभा को संबोधित करते पीएम ने ये बातें कहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की तीखी आलोचना की। उन्होंने केजरीवाल की यमुना में ‘जहर’ मिलाने संबंधी टिप्पणी को लेकर आलोचना करते हुए कहा कि दिल्ली चुनावों में अपनी हार के डर से ‘आप-दा वाले’ हताश हो गए हैं। करतार नगर में आयोजित एक जनसभा में पीएम मोदी ने आप नेताओं की तुलना सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज से की, जो लोगों को ठगने के लिए कुख्यात था। उन्होंने कहा कि आप नेता इतने मासूमियत से झूठ बोलते हैं कि लोग उनके झांसे में आ जाते हैं।

मोदी ने यह भी कहा कि आप और कांग्रेस ने पिछले 25 वर्षों में दिल्लीवासियों की दो पीढ़ियों को बरबाद किया है। उन्होंने दिल्ली की खराब हालत का हवाला देते हुए कहा कि चाहे कोई 14 साल तक सत्ता में रहा हो या 11 साल, समस्या वही की वही बनी हुई है – टूटी-फूटी सड़कें, जलभराव, गंदा पानी, और प्रदूषण। पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि वे एक बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दिल्ली की सेवा करने का मौका दें, ताकि इस स्थिति से बाहर निकला जा सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पानी की किल्लत, गंदगी और जाम की समस्या को हल करने के लिए भाजपा सरकार तैयार है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि उनके पास 11 साल से लंबित काम पूरे करने के साथ-साथ आने वाले 25-30 वर्षों के लिए योजनाएं हैं। उन्होंने कहा, “आपने 25 साल तक कांग्रेस और आप को देखा है, अब एक बार भाजपा को भी देखिए, मुझे सेवा करने का अवसर दीजिए।” मोदी ने दिल्लीवासियों से भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि उनके पास राष्ट्रीय राजधानी के लिए एक विजन है और वे दिल्ली को एक नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)