• Tue. Sep 29th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज रात से वाहनों के चलने पर लग सकती है रोक

गाजियाबाद में शिवरात्रि के चलते मेरठ रोड पर कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात से वाहनों का प्रवेश बंद कर सकती है। मेरठ पुलिस से बातचीत के बाद गाजियाबाद पुलिस एक्सप्रेसवे पर वाहनों पर रोक लगाएगी। मेरठ रोड और जीटी रोड पर एक लेन पर दोनों तरफ का यातायात जारी रहेगा।

शिवरात्रि में कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में मेरठ रोड पर कांवड़ियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भीड़ को देखते हुए पुलिस दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात से वाहनों का प्रवेश बंद करने का निर्णय ले सकती है।

पुलिस का कहना है कि शनिवार शाम को निर्णय लिया जाएगा कि वाहनों को मेरठ की तरफ जाने देना है या नहीं। मेरठ पुलिस से बात कर मेरठ में परतापुर से डीएमई पर वाहनों का प्रवेश रोका जा सकता है। मेरठ द्वारा प्रवेश बंद करने के बाद गाजियाबाद पुलिस भी अपनी तरफ से प्रवेश बंद कर देगी।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात 10 बजे से वाहनों पर रोक लगाने की तैयारी है। एसीपी ट्रैफिक जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि मेरठ पुलिस से शनिवार शाम को वार्ता के बाद डीएमई बंद करने का निर्णय लिया जा सकता है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )