• Mon. Sep 28th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन को नहीं दी मंजूरी, अभिजीत दिपके ने उठाए सवाल

मुंबई पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को 2 अक्टूबर को शिवाजी पार्क में प्रदर्शन करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पार्टी यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग से जुड़ी अपनी मांगों को लेकर करना चाहती थी।

पुलिस ने परमिशन देने से किया इनकार

पुलिस का कहना है कि शिवाजी पार्क में सभा या प्रदर्शन की अनुमति देने का अधिकार उसके पास नहीं है। इसके लिए पुलिस ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले और महाराष्ट्र सरकार के आदेशों का हवाला दिया है।

पुलिस ने आयोजकों को सलाह दी है कि वे प्रदर्शन के लिए कोई दूसरी जगह तय करें और वहां कार्यक्रम की अनुमति के लिए तय प्रक्रिया का पालन करें।

अभिजीत दिपके ने उठाया सवाल

परमिशन नहीं मिलने के बाद CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने पुलिस के फैसले पर सवाल खड़े किए। उन्होंने सोशल मीडिया पर पूछा कि अगर शिवाजी पार्क में दूसरे राजनीतिक कार्यक्रम हो सकते हैं, तो उनकी पार्टी को प्रदर्शन की इजाजत क्यों नहीं दी जा रही।

क्या हैं पार्टी की मांगें?

CJP ने 2 अक्टूबर को चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़ी कई मांगों को लेकर प्रदर्शन की तैयारी की थी। पार्टी की मांगों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, वोटर लिस्ट के Special Intensive Revision (SIR) को रोकना और चुनाव आयोग से जुड़े कानून में बदलाव शामिल हैं।

2 अक्टूबर को ‘जेल भरो आंदोलन’ का ऐलान

परमिशन नहीं मिलने के बाद अभिजीत दिपके ने कहा कि अगर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई तो CJP 2 अक्टूबर को मुंबई में ‘जेल भरो आंदोलन’ करेगी।

पुलिस ने प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक, शोर और आसपास के अस्पतालों में मरीजों की आवाजाही प्रभावित होने जैसी चिंताओं का भी जिक्र किया है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)