• Sun. Sep 27th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-मुजफ्फरनगर फैशन शो कार्यक्रम में हिजाब में मुस्लिम युवतियों ने बिखेरे जलवे

यूपी के मुजफ्फरनगर में फैशन शो कार्यक्रम के दौरान कई मुस्लिम युवतियों ने हिजाब पहन कर रेम्प पर कैट वॉक किया जिन्हें देख दर्शकों ने दांतो तले उंगली दबा ली । फ़ैशन शो में जलवे बिखेरती हुई मुस्लिम युवतियां आधुनिकता के दौर में आज के समय मे कोई जाति धर्म विशेष नही है इन सभी को दरकिनार कर मुस्लिम युवतियों ने मुज़फ्फरनगर के नामचीन कॉलेज श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज में बीते तीन दिनों से फैशन शो में भाग लिया है।

फैशन शो के दौरान बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री मंदाकनी आयी हुईं है जिसके दीदार पाने के लिए शहर वासियों की भीड़ एकत्रित हुईं जैसे ही अलग अलग वेशभूषा में मॉडल्स ने अपने जलवे बिखेरे इन्ही के बीच मे एक टोली ऐसी भी आई जिसमे सभी सुंदरिया हिजाब में थी जिन्हें देखकर सभी दर्शक आश्चर्यचकित रह गए हिजाब पहने युवतियों ने अलग अलग रंगों में अपनी मुस्लिम वेशभूषा (बुरका, हिजाब) पहनकर जैसे ही फैशन शो के स्टेज रेम्प पर आकर अपने जलवो से सभी का मन मोह लिया यह नजारा देख सभी आश्चर्य चकित हो गए जहां फैशन शो में मॉडल टाइट फिटिंग ओर शॉर्ट ड्रेस पहन कर लोगो को आकर्षित करती है। वही हिजाब पहने हुई युवतियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)