बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने नरेश गौतम को गौतमबुद्ध नगर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नयाबांस गांव निवासी गौतम लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं। वह वर्ष 2022 से 2024 तक करीब डेढ़ वर्ष जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।
इसके अलावा बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, जिला प्रभारी, वर्ष 2009 में नोएडा विधानसभा अध्यक्ष तथा मेरठ जोन इंचार्ज की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। नरेश गौतम ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे।

