• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नवी मुंबई में पुलिस पर जानलेवा हमला, ड्रग्स तस्करों ने तलवार और कट्टे से घेरा; झड़प का वीडियो वायरल

नवी मुंबई के उल्वे इलाके में ड्रग्स तस्करों को पकड़ने गई मुंबई पुलिस की टीम पर 31 जनवरी की रात करीब 11:50 बजे हमला कर दिया गया। आरोपियों ने तलवार, देसी कट्टा, हॉकी जैसे हथियारों से हमला किया और एक पुलिस अधिकारी पर बाइक चढ़ाने की भी कोशिश की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला और सुर्खियों में आ गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि इस्माइल शेख और शाहिद खान अपने 10-15 साथियों के साथ बाइक पर इलाके में घूम रहे हैं। इनपुट मिलने के बाद असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर किरन मांड्रे के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू की, आरोपियों ने अचानक हमला बोल दिया।

हमले में एक इनफॉर्मर के सिर पर तलवार से वार किया गया, जबकि दूसरे को बंदूक दिखाकर धमकाया गया। इस दौरान एपीआई किरन मांड्रे एक आरोपी को पकड़ चुके थे, तभी एक अन्य बाइक सवार ने उन पर बाइक चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई।

पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने इस्माइल शेख, शाहिद खान समेत कई आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना ने एक बार फिर शहर में सक्रिय ड्रग्स नेटवर्क और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)