• Mon. Sep 28th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: रामपुर और सिद्धार्थनगर में बीएसए बदले, जौनपुर की सीएमओ का प्रमोशन रोका गया

Report By : ICN Network

उत्तर प्रदेश सरकार ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली में अनियमितताएं पाए जाने पर कड़ा रुख अपनाया है। रामपुर और सिद्धार्थनगर जिलों में बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) का तबादला कर दिया गया है, जबकि जौनपुर की मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) की पदोन्नति को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

इसके अलावा, बिना सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर तीन डॉक्टरों को दंडित किया गया है। यह सभी कदम प्रशासनिक जवाबदेही और अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाए गए हैं।

रामपुर और सिद्धार्थनगर में बेसिक शिक्षा अधिकारियों के पद पर नई नियुक्तियां की गई हैं। मुरादाबाद की डायट की वरिष्ठ प्रवक्ता कल्पना देवी को रामपुर और वाराणसी की डायट के शैलेश कुमार को सिद्धार्थनगर का बीएसए बनाया गया है। दोनों अधिकारियों को तत्काल कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)