• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत अब सहारनपुर के बजाय पानीपत होकर चलेगी

नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत अब सहारनपुर के बजाय पानीपत होकर चलेगी

उत्तर रेलवे की ओर से पहले डायवर्ट की गई ट्रेन संख्या 22439 कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस अब अपने मूल मार्ग से ही चलेगी।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली मंडल में पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 2 से 6 जून 2026 तक 8 ट्रेनों को डायवर्ट कर गाजियाबाद-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते चलाने की सूचना पहले दी गई थी। इसमें 22439 नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत भी शामिल थी।
अब यह ट्रेन अपने सामान्य रूट पर बहाल कर दी गई है। अब ट्रेन संख्या 22439 परिवर्तित रूट सहारनपुर-अंबाला कैंट के बजाय पानीपत जंक्शन- अंबाला कैंट जंक्शन होकर चलेगी। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह बहाली फिलहाल 2.6.2026 की यात्रा के लिए है। अन्य तारीखों और बाकी 7 ट्रेनों 22440, 22447, 22448, 12013, 12014, 22461, 22462 का डायवर्जन 6 जून तक पहले जारी आदेश के अनुसार ही रहेगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )