• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

गुरुग्राम: राशन दुकानों पर नहीं करना पड़ेगा इंतजार

सशक्त दिव्यांग-सशक्त भारत अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रशासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी ने बताया कि अब दिव्यांगजनों को राशन प्राप्त करने के लिए दुकानों पर लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।

वर्धमान सेवा संस्थान के सहयोग से तीन दिवसीय दिव्यांगजन जांच, माप और सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंकुश मिगलानी ने शिरकत की और दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण वितरित किए। इसी दौरान दिव्यांगजन सतीश कुमार ने सरकारी राशन दुकानों पर लंबी लाइनों की समस्या रखी।

समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए अंकुश मिगलानी ने हरियाणा सरकार के उच्च अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद खाद्य एवं पूर्ति विभाग के प्रधान सचिव की ओर से बैठक आयोजित कर सभी उचित मूल्य दुकानों को दिव्यांगजनों के लिए अलग पंक्ति बनाने व प्राथमिकता के आधार पर राशन देने के निर्देश जारी किए गए। साथ ही दिव्यांगजनों के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने को कहा गया। अंकुश मिगलानी ने इस पहल के लिए हरियाणा सरकार का आभार जताया

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )