• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

Noida Airport: उद्घाटन की संभावित तारीख तय, PM मोदी कर सकते हैं लोकार्पण

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चालू होने का इंतज़ार कर रहे यात्रियों को जल्द बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक, एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय को 7, 8 और 9 दिसंबर की तीन संभावित तिथियां भेजी गई थीं, जिनमें 9 दिसंबर को लगभग तय माना जा रहा है।

खरमास शुरू होने से पहले कार्यक्रम कराने की मंशा को देखते हुए तैयारियां तेज़ हो गई हैं। रविवार से ही मंच, जर्मन हैंगर, लाइटिंग और साउंड सिस्टम का सामान एयरपोर्ट पर पहुंचना शुरू हो गया है। जनसभा स्थल को 7 दिसंबर तक पूरी तरह तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद बीते गुरुवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट और सभा स्थल का निरीक्षण भी किया था। खरमास 14 दिसंबर से शुरू हो रहा है, जिसके दौरान शुभ कार्यक्रम नहीं किए जाते। यही कारण है कि उद्घाटन को दिसंबर में ही कराने पर जोर दिया जा रहा है।

उद्धाटन जनसभा होगी भव्य
भाजपा इस कार्यक्रम को बड़े विकास मॉडल के रूप में पेश करना चाहती है। पार्टी की योजना है कि पश्चिमी यूपी, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान—जहां भाजपा की सरकारें हैं—वहां से भी लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें। अनुमान है कि सभा में 1.5 से 2 लाख लोगों की भारी भीड़ जुट सकती है।

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, 9 दिसंबर को सुबह सवा सात बजे से सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जिसे शुभ मुहूर्त माना जाता है। इसी वजह से इस दिन के उद्घाटन की संभावना और मजबूत मानी जा रही है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)