• Sat. Sep 19th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का किया भव्य शुभारंभ

नोएडा प्राधिकरण ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का किया भव्य शुभारंभ
नोएडा: माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर देशभर में आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का नोएडा प्राधिकरण ने अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ शुभारंभ किया। इस अभियान का प्राथमिक उद्देश्य शहर में व्यापक स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को नई दिशा देना है।
अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रमुख गतिविधियां:

वृहद स्वच्छता अभियान: सेक्टर-35 स्थित मोरना बस स्टैंड पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें गौतमबुद्ध नगर के माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा और नोएडा के माननीय विधायक श्री पंकज सिंह ने जनसामान्य के साथ सहभागिता की।

जागरूकता एवं अध्ययन भ्रमण: वेस्ट मैनेजमेंट और पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों व नागरिकों को जागरूक करने के लिए सेक्टर-34 स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तथा सेक्टर-54 स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

दीपोत्सव व सांस्कृतिक आयोजन: शहर के प्रमुख स्थलों—सेक्टर-54 स्थित वेटलैंड और सेक्टर-33 स्थित चिल्ड्रन्स पार्क में संध्या समय दीपोत्सव के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम: सेक्टर-78 स्थित वेदवन पार्क में माननीय विधायक श्री पंकज सिंह तथा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती वंदना त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मचारियों ने ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया।

प्राधिकरण मुख्यालय में आयोजन: सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण मुख्यालय के ऑडिटोरियम में राज्यसभा सांसद श्री सुधांशु त्रिवेदी की उपस्थिति तथा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री पुष्प राज सिंह के नेतृत्व में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर अभियान के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

इसके अतिरिक्त आज दिन भर शहर के विभिन्न स्थलों तथा अवस्थापना संबंधित समस्त प्रमुख स्थलों पर सेवा संकल्प कार्यक्रम वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजन किया गया ।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )