• Mon. Sep 28th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

Noida: BJP नेता ने बीच रोड पर की आतिशबाजी, सांसद प्रतिनिधि की गाड़ी सीज, देखें वीडियो…

ByIcndesk

Jan 12, 2024

Report By : Ankit Srivastav (Noida UP)

नोएडा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो फेस-टू थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जिसमें एक काली रंग की स्कॉर्पियो कार की छत पर आतिशबाजी होती नजर आ रही है। स्कॉर्पियो कार को पूरे रोड पर घुमाया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी को सीज कर दिया। जानकारी के अनुसार, गाड़ी को चलाने वाला सांसद का प्रतिनिधि है।

वीडियो की जांच की गई तो पता चला गाड़ी लोकेश चौहान के नाम पर दर्ज है। आतिशबाजी के दौरान गाड़ी चलाने मंगरोली एक्सप्रेसवे निवासी रोहित कुमार है। डॉ. रोहित कुमार सांसद प्रतिनिधि है। सूचना मिलने पर पहुंची फेस-2 पुलिस ने गाड़ी को सीज कर दिया है।

मामले में जानकारी देते हुए फेस-2 थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार शाम को वीडियो सामने आया था। मामले में कार्रवाई करते हुए गाड़ी को सीज कर दिया गया है।

By Icndesk