• Sat. Nov 7th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा इंजीनियर मौत मामला: SIT का एक्शन तेज, डिलीवरी ब्वॉय मुनेंद्र को तलब

ग्रेटर नोएडा में इंजीनियर युवराज की मौत की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने कार्रवाई तेज कर दी है। जांच के सिलसिले में टीम नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय पहुंची, जहां प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

घटनास्थल पर मौजूद रहे डिलीवरी ब्वॉय मुनेंद्र को भी पूछताछ के लिए समन जारी किया गया है। एसआईटी ने उसे एक घंटे के भीतर प्राधिकरण कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि सेक्टर-150 में बेसमेंट निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी भर गया था, जिसमें डूबने से इंजीनियर युवराज की मौत हो गई। हादसे के समय मुनेंद्र मौके पर मौजूद था और उसने पानी में उतरकर युवराज को खोजने की कोशिश भी की थी।

जांच एजेंसी अब प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)