• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

Noida News : ऑनलाइन गांजा डिलीवरी करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, तरीका जान पुलिस ने भी पकड़ा माथा

ByAnkshree

May 1, 2025

Report By : ICN Network

Noida News : नोएडा थाना फेज-तीन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्वोत्तर राज्यों से गांजा मंगवाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जिला कन्नौज के रोहली गांव निवासी योगेंद्र प्रताप और अरुण उर्फ कन्हैया के रूप में हुई है, जो फिलहाल नोएडा के गढ़ी गांव में रह रहे थे।

Noida News : इस तरह पुलिस की पकड़ में आए तस्कर
सेंट्रल नोएडा जोन के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस टीम गढ़ी गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए। जब उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पर्थला फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर उन्हें घेरकर पकड़ लिया।

Noida News : कब्जे से पांच किलो गांजा बरामद
तलाशी लेने पर दोनों के पास से पांच किलो अवैध गांजा, दो मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे शिलॉन्ग और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर के पीजी और कॉलेज क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी ग्राहक की ऑनलाइन मांग के अनुसार गांजा को एक प्रतिष्ठित कंपनी के रैपर में पैक करते थे और फिर डिलीवरी कंपनियों के माध्यम से पार्सल या पोर्टर सेवा से सप्लाई करते थे। भुगतान भी ऑनलाइन माध्यम से लिया जाता था।

Noida News : केमिकल मिलाकर बढ़ाते थे नशा
गांजा की मादकता को बढ़ाने के लिए आरोपी उस पर विशेष केमिकल का प्रयोग करते थे। इससे इसका प्रभाव ज्यादा होता और मांग अधिक रहती। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी फिनो पेमेंट बैंक में अन्य लोगों के नाम पर खाते खुलवाते थे और उन खातों के एटीएम कार्ड अपने पास रखकर ट्रांजेक्शन करते थे। इस संबंध में बैंक खातों और अन्य साथियों की भूमिका की जांच जारी है।

यह भी पढ़े…

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )