नोएडा में यमुना को साफ रखने के लिए प्राधिकरण ने एक नया प्लान तैयार किया है। इसमें शहर के नालों से नदी में जाने वाले गंदे पानी को रोकने और उसे ट्रीट करने पर खास फोकस रहेगा।
नोएडा में यमुना का करीब 17 किलोमीटर हिस्सा आता है। नालों के पानी को साफ करने के लिए कुल 24 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) लगाने की योजना है। इनमें से 8 STP पहले ही लगाए जा चुके हैं।
बाकी STP को लेकर डीपीआर और तकनीकी प्रक्रिया पर काम चल रहा है। कुछ योजनाओं की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है।
इस योजना का मकसद है कि नालों का गंदा पानी सीधे यमुना में न जाए। पहले इसे ट्रीट किया जाएगा और उसके बाद ही पानी को आगे छोड़ा जाएगा। इससे नदी में पहुंचने वाले प्रदूषित पानी को कम करने में मदद मिलेगी।
इसके अलावा कुछ नालों की सफाई के लिए प्राकृतिक तकनीक का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। प्राधिकरण का लक्ष्य यमुना में पहुंचने वाले सीवेज को बेहतर तरीके से ट्रीट करना है।

