• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा :एनपीसीएल ने बकाया बिल होने पर काट दी थी हिमालया प्राइड सोसाइटी की बिजली

एनपीसीएल ने बुधवार सुबह बिल बकाया होने पर ग्रेनो वेस्ट की हिमालया प्राइड सोसाइटी की बिजली काट दी। आरोप है कि सोसाइटी प्रबंधन को कई बार नोटिस देने के बाद भी बिल जमा नहीं किया गया। हालांकि बकाया बिल का कुछ हिस्सा जमा होने के बाद शाम को सोसाइटी की बिजली जोड़ दी गई। बिजली कटने के बाद निवासी करीब 9 घंटे तक परेशान रहें। उनका आरोप है कि समय से बिल जमा करने के बाद भी गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि सोसाइटी पर मार्च माह का 9.43 लाख रुपये बकाया बिल है। 30 मार्च तक बिल का भुगतान करना था, लेकिन बिल जमा नहीं किया गया। इस कारण सुबह 8:15 बजे सोसाइटी की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बिजली नहीं होने से 1150 परिवार परेशान है। एनपीसीएल का कहना है कि पूर्व में भी दो बार- फरवरी और पिछले साल नवंबर में बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटा गया था।
उन्होंने बताया कि बिल्डर ने बकाया बिल में से 4 लाख रुपये जमा कराए है। जबकि बकाया धनराशि को एक सप्ताह के अंदर जमा कराने का लिखित वादा किया है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )