• Sun. Sep 27th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा:तस्वीरों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की।

फ़ोटो प्रदर्शनी के दौरान हुआ कवि सम्मेलन, श्रोताओं ने सराहीं कविताएं
नोएडा। नोएडा मीडिया क्लब में चल रही तीन दिवसीय फ़ोटो प्रदर्शनी का बुधवार को दूसरा दिन उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में शहरवासी और संभ्रांत लोग पहुंचे, जिन्होंने फोटो जर्नलिस्ट्स द्वारा विभिन्न मुद्दों पर खींची गई तस्वीरों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की।

गौरतलब है कि विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर मीडिया क्लब हर वर्ष इस प्रदर्शनी का आयोजन करता है, जिसमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली-एनसीआर के फोटो जर्नलिस्ट्स की कृतियों को प्रदर्शित किया जाता है।

दूसरे दिन प्रदर्शनी के साथ ही कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इसमें कवयित्री श्रीमती शिखा दीप्ति, कवयित्री डॉ. उर्वी उदल, कवि डॉ. संजय जैन और कवि मुकेश शर्मा ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। कविताओं ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया और कार्यक्रम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस अवसर पर आए अतिथियों का स्वागत मीडिया क्लब अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, महासचिव जे.पी. सिंह और सचिव जगदीश शर्मा ने पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह देकर किया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता रवि कांत शर्मा, सपा नेता बबलू चौहान, किसान नेता अशोक चौहान, समाजसेवी त्रिलोक शर्मा और कांग्रेस प्रवक्ता पवन शर्मा समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )