• Mon. Sep 21st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग़ाज़ियाबाद: पहले दिन 2.72 लाख बच्चों को पिलाई गई दवा

गर्मी का असर रविवार को आयोजित पल्स पोलियो अभियान के बूथ दिवस पर भी देखने को मिला। तेज धूप और उमस के कारण बड़ी संख्या में अभिभावक बच्चों को लेकर पोलियो बूथों तक नहीं पहुंचे। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की 2,314 टीमों ने जिलेभर में 2.72 लाख बच्चों को पोलियो से बचाव की वैक्सीन की खुराक पिलाई। अभियान के तहत कुल 7.50 लाख बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे पूरा करने के लिए सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीमें एक सप्ताह तक घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी।।

अभियान की शुरुआत भोजपुर स्थित शिव मंदिर पोलियो बूथ पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सचिन वैश्य और वसुंधरा स्थित खान क्लीनिक पोलियो बूथ पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर की। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि बूथ दिवस अभियान का पहला चरण था। अब घर-घर भ्रमण के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )