• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली:14 अरब की ऑनलाइन डकैती

दिल्ली में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले साढ़े चार सालों में ठगों ने 14 अरब रुपये उड़ा लिए हैं। वर्ष 2023 में साइबर ठगी का आंकड़ा करीब 2 अरब था जो 2024 में 8 अरब हो गया। सरकार की कोशिशों के बावजूद पुलिस सभी मामलों पर तुरंत कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

साइबर ठगी की वारदात पर अंकुश लगाने की सरकारी तंत्र की कोशिशें पूरी तरह नाकाम साबित हो रही हैं। ठग तेजी से लोगों के बैंक खातों पर डाका डाल रहे हैं।

आंकड़ों पर गौर करें तो कोरोना महामारी के बाद से साइबर ठगी के शिकार लोगों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। आपको हैरानी होगी कि बीते साढ़े चार साल में साइबर ठगों ने लोगों के बैंक खातों से करीब 14 अरब उड़ा लिए।

वर्ष 2023 की करीब दो अरब की साइबर ठगी का आंकड़ा 2024 में सवा आठ अरब के पास पहुंच गया। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बीते हफ्ते संसद में ये आंकड़ा पेश किया। एक्सपर्ट की मानें पुलिस न तो बड़े अपराधियों को दबोच पा रही है और न ही ठगे गए रुपये को वापस दिला पाती है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )