• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

गुरुग्राम : 24 जुलाई तक मिलेगा मौका, मतदाता सत्यापन पूरा करने के लिए आयोग ने बढ़ाई समय सीमा

गुरुग्राम सहित कई अन्य जिलों में अभी भी 1.5 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं के फॉर्म जमा होने बाकी हैं। इस स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने इस विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की अंतिम तिथि को 10 दिन और आगे बढ़ाते हुए अब 24 जुलाई 2026 कर दिया है। अब बूथ लेवल अधिकारी 24 जुलाई तक घर-घर जाकर सत्यापन का बचा हुआ काम पूरा करेंगे।

इसके बाद आगामी 31 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी।नूंह में बीएलओ और राजनीतिक कार्यकर्ता सक्रिय : शहरी क्षेत्रों की सुस्ती के विपरीत नूंह में ग्रामीण स्तर पर बीएलओ और स्थानीय राजनीतिक कार्यकर्ताओं की सक्रियता रंग ला रही है। ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने और फॉर्म भरवाने का काम काफी तेजी से किया जा रहा है, जिससे यहाँ की स्थिति गुरुग्राम जैसे बड़े शहरों से काफी बेहतर है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )