• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

कानपुर के रावतपुर में PAC तैनात की गई, 61 लोगो पर दर्ज हुई FIR,पुलिस अलर्ट मोड पर

Report By : ICN Network (kanpur)

उत्तराखंड के हल्द्वानी में हिंसा के बाद बरेली में शुक्रवार को माहौल बिगड़ तो कानपुर में भी पीएसी की तैनाती कर दी गई है। कानपुर के रावतपुर आनंद नगर के निवासी सतीश मिश्रा ने हिंसा भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए रावतपुर थाने में 61 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एफआईआर के मुताबिक 9 फरवरी को भल्लड़ नाम के मुस्लिम व्यक्ति ने 50-60 लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए ,हमला कर दिया। ये भीड़ मस्जिद से होकर आई थी और जबरन इधर से अपना दरवाजा खोले हुए हैं। जबकि ये हिन्दू बस्ती में नहीं आता है। ये भल्लड़ नाम का व्यक्ति प्रतिदिन दक्षिणेश्वर मंदिर में आरती के समय धक्का मारकर निकलते हैं। ये लोग हमला करके दंगा भड़काना चाहते थे। आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करें, नहीं तो ये लोग कानपुर शहर का एक बार फिर से माहौल बिगाड़ सकते हैं। इस तरह से एफआईआर में शिकायत की गई है ।

इस मुकदमे के दर्ज होते ही कल्याणपुर सर्किल का पूरा फोर्स मौके पर पहुंचा। एसीपी से लेकर डीसीपी वेस्ट विजय ढुल मौके पर पहुंचे और भारी फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने पूरे मामले का लेते हुए कड़ा एक्शन लिया है। बवाल करने वाले 61 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, उत्तेजित होकर हमला करने समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। भल्लड़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

डीसीपी विजय ढुल ने बताया कि कानपुर में हाई अलर्ट घोषित होने के बाद से ही एहतियातन रावतपुर में रामलला मंदिर से लेकर अन्य सेंसटिव इलाके में पीएसी तैनात है। आनंद नगर में दो संप्रदाय के बीच विवाद होने पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस और पीएसी लगाने के साथ ही पुलिस लगातार इलाके में फुट पेट्रोलिंग भी कर रही है। अगर किसी ने भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ फौरन कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

By Icndesk