• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

Parineeti Chopra ने सिंगिंग की दुनिया में मारी Entry !

ByIcndesk

Feb 2, 2024

Report By : Ankshree (ICN Network)

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की Wife और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने पैशन को फॉलो करते हुए सिंगिंग और म्यूजिक की दुनिया में प्रोफेशनली एंट्री कर ली है। उनके इस फैसले में पति राघव चड्ढा ने भी पत्नी का बखूबी साथ दिया। दरअसल, परिणीति ने लाइव कॉन्सर्ट से पहले की कई फुटेज शेयर की थी, जहां एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे राघव ने उनका साथ दिया।

अपने जीवन की नई शुरुआत करते हुए परिणीति चोपड़ा ने सिंगिंग की दुनिया में भी कदम रख दिया। पिंकविला से बातचीत में परिणीति ने बताया कि उन्हें बचपन से ही म्यूजिक के काफी लगाव रहा है। उन्होंने इसमें डिग्री भी हासिल की है। वो लाइव कॉन्सर्ट के साथ-साथ म्यूजिक एल्बम्स पर भी काम करने वाली हैं। वो खुद गाना भी लिखेंगी। उनके इन प्लान्स पर पति राघव ने कैसा रिएक्शन दिया ये भी एक्ट्रेस ने रिवील किया।

पिंकविला से बातचीत में परिणीति ने ये भी बताया कि राघव ऐसे थे जैसे ओह माय गॉड, ये तो वो चीज है जिसे तुम्हें दस साल पहले ही कर लेना चाहिए था। वो मेरे इस फैसले को लेकर बहुत एनकरेजिंग है। आपके पार्टनर के साथ अक्सर आप बहुत सारे डिस्कशन करते हो अपनी इन्सिक्योरिटीज को लेकर, लेकिन मैं वैसी नहीं हूं। मैं बिल्कुल भी इन्सिक्योर नहीं हूं। तो मैं कभी उनके पास नहीं जाऊंगी और कहूंगी कि सुनो मैं बहुत परेशान हूं और मुझे नहीं पता क्या करूं। मैं बहुत पॉजिटिव इंसान हूं। तो जब वो पल आया तो मैंने उन्हें बताया और उन्होंने कहा- बस आगे बढ़ो अब।

हर पल उनके साथ थे राघव
परिणीति ने ये भी बताया कि वो शहर में नहीं थे, लेकिन मेरे हर जर्नी का हिस्सा रहे हैं। हर एक पल वो मेरे साथ रहे, जब तक कि मैं सो नहीं गई। ये भी एक ऐसी ताकत का एहसास कराता है, जिसका आप सिर्फ सपना ही देख सकते हो। ये बहुत अमेजिंग और रिस्पेक्टेबल है।

By Icndesk