• Sat. Sep 19th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

3000 रुपये का बनेगा पास

15 अगस्त से नई टोल नीति लागू होगी जिसके तहत 3000 रुपये में साल भर एनएच और एक्सप्रेस-वे पर यात्रा की जा सकेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग ऐप के माध्यम से वाहन मालिक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। एनएचएआई जागरूकता अभियान चलाएगा। एक साल में 200 ट्रिप की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा एसएच पर लागू नहीं होगी।

15 अगस्त से नई टोल नीति (New Toll Policy 2025) लागू हो रही है। इसके तहत तीन हजार रुपये में एक वर्ष तक एनएच और एक्सप्रेस-वे पर निर्बाद्ध यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए वाहन मालिकों को अपने माेबाइल में राष्ट्रीय राजमार्ग ऐप डाउनलोड करना होगा।

इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी करते हुए वाहन मालिक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके लिए एनएचएआई की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। टोल प्लाजा पर इससे संबंधित जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही बैनर-पोस्टर भी लगाए जाएंगे।

इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग ऐप पर रजिस्ट्रेशन करने से संबंधित पूरी जानकारी प्रक्रिया के साथ बताई जाएगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक आशुतोष सिन्हा ने बताया कि एक टोल से अगर आप जाते हैं और फिर वापसी करते हैं तो इसे दो ट्रिप माना जाएगा।उन्होंने कहा कि 3000 रुपये का सलाना पास अगर कोई वाहन मालिक बनाते हैं तो उन्हें एक साल या 200 ट्रिप, दोनों में जो पहले पूरा होगा उसका लाभ मिलेगा। इसके बाद दोबारा पास बनावाया जा सकेगा। इसकी सुविधा देश भर के एनएच और एक्सप्रेस-वे पर मिलेगी, जबकि एसएच (स्टेट हाईवे) पर यह लागू नहीं होगा।


ऐसे करें खुद को रजिस्टर्ड:

एक्टिवेशन की जानकारी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस से मिलेगी।

मोबाइल में राष्ट्रीय राजमार्ग एप डाउनलोड करें।

गाड़ी की डिटेल और फास्ट टैग से जुड़ी जानकारी भरें।

वाहन ब्लैकलिस्टेड नहीं हो और फास्ट टैग ठीक से विंडशील्ड पर चिपका हो।

ऑटो पेमेंट का विकल्प मिलेगा। भुगतान के दो घंटे के बाद पास एक्टिव हो जाएगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )