• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग़ाज़ियाबाद: 25 जून को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में पासपोर्ट लोक अदालत का आयोजन

पासपोर्ट आवेदकों की लंबित फाइलों के त्वरित निस्तारण के लिए 25 जून को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में पासपोर्ट लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने कहा कि अदालत हापुड़ चुंगी स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक कक्ष संख्या-320 में लगेगी।

इसमें खुद क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मौजूद रहेंगे और आवेदकों से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। समय की सीमित उपलब्धता के कारण इस अदालत में 50 आवेदकों की फाइलों का निस्तारण किया जाएगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )